बलिया में भव्य रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का आयोजन, 9 जून से पं. प्रदीप मिश्रा का प्रवचन
बलिया। जनपद बलिया एक बार फिर धार्मिक आध्यात्मिक आयोजन का केंद्र बनने जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री एवं बलिया नगर विधायक दयाशंकर सिंह के निवेदन पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) का आगमन हो रहा है।
बांसडीह रोड स्थित बाबा बालखंडी नाथ मंदिर परिसर में भव्य रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रसपान कराने के लिए पं. प्रदीप मिश्रा 9 जून से 15 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रवचन करेंगे।
आयोजकों के अनुसार, रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ 5 जून 2026 से होगा, जबकि शिव महापुराण कथा का वाचन 9 जून से प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से पहुंचकर कथा श्रवण एवं महायज्ञ में सहभागी बनने की अपील की है।
