×

पुलिस ने लूट की मोबाइल के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस ने लूट की मोबाइल के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गोरखपुर। वादी मुकदमा श्री अश्वनी सिंह से बीते दिनों 13.01.2022 को दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा उनका मोबाइल लूट लिये जाने के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-20/22 धारा 392 भादवि दिनांक 14.01.2022 को पंजीकृत  करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशानुसार घटना के अनावरण व अज्ञात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के निर्देशन में प्र0नि0 पिपराइच के कुशल नेतृत्व में तत्परता दिखाते हुये गठित टीम द्वारा घटना में लूटा गया मोबाइल व लूट के दो अन्य मोबाइल तथा लूट कारित करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुये विधिक कार्यवाही भी किया गया है । 


गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नाम विशाल चौरसिया पुत्र राजेन्द्र चौरसिया  है खजवा थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर का रहने वाला है। और दूसरा राहुल चौरसिया पुत्र तूफानी चौरसिया निवासी खजवा थाना पिपराइच गोरखपुर का है। इन दोनों के पास से तीन मोबाइल बरामद किया गया जो -


1-ओपो मोबाइल IMEI No-869875043071633, 869875043071625 रंग काला 
2- रियल मी मोबाइल IMEI No-869983046340979, 869986046340961 रंग नीला
3- रेड मी मोबाइल IMEI No-864799043841982, 86479904384990 रंग काला का है।

Share this story