×

गरीब असहाय की मदद करना पुनीत कार्य: नित्यानंद यादव

गरीब असहाय की मदद करना पुनीत कार्य: नित्यानंद यादव

सहजनवां गोरखपुर | बढ़ते ठंड को देखते हुए सरकारी संस्थान और समाजसेवा जनप्रतिनिधियों ने जरूरतमंदों व गरीब असहाय लोगों की मदद करने में पूरी से तैयार है इस कड़ाके  ठंड को देखते हुए गरीब व असहाय लोगों के लिए हर सुख सुविधाओं के लिए आगे आकर  पुनीत कार्य रहे हैं। 

बढ़ते ठंड को देखते हुए सभासद प्रतिनिधि नित्यानंद यादव वार्ड नं 15 गाहासाड़ ने अपने वार्ड के गरीब और असहाय लोगों को कम्बल वितरित किया। इस कंबल वितरण  कार्यक्रम का आयोजन अपने वार्ड में सर्वे करके जरुरतमंदों को वितरित किया। जरूरतमंदों को कंबल देना प्राथमिकता देते हुए दर्जनों लोगों को कंबल वितरित किए। 

उक्त अवसर पर वार्ड नंबर 15 सभासद आन्नती देवी, राजेंद्र साहनी रूक्मिणी देवी नंदलाल शर्मा, विमला देवी, ओमप्रकाश गुप्ता कैलाशी देवी केदार साहनी फूलचंद्र साहनी सावित्री देवी मीरा देवी आदि ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

Share this story