×

गोरखपुर: लाठी-डंडे से युवक को पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर: लाठी-डंडे से युवक को पीटने वाला आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के आदेश निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ/क्राइम के नेतृत्व में थाना गोरखनाथ पुलिस टीम द्वारा 08.01.2022 को हड़हवा फाटक थाना क्षेत्र गोरखनाथ गोरखपुर मे हुए मारपीट की घटना जिसमे मजरुब आयुष चौधरी पुत्र मनोज चौधरी निवासी चक्सा हुसैन थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर को पुरानी रंजिश को लेकर आर्शीवाद सोनकर आदि 05 लोग व 8 से 10 लड़के अज्ञात  राड, लाठी, डन्डा ,हाकी आदि से मारपीट कर घायल कर दिया था जिसका विडियो भी वायरल हुआ था।जिसमे मजरुब के चाचा अमित चौधरी पुत्र रामवृक्ष चौधरी निवासी चक्सा हुसैन पचपेड़वा थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर ने मु0अ0स0 08/2022 धारा 147,148,149,323,307 भा0द0वि0 थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर  पंजीकृत कराया ।

गोरखनाथ पुलिस द्वारा मुकदमे से सम्बन्धित 06 अभियुक्तगणो को गिरफ्तार किया गया  । गिरफ्तार किये गए अभियुक्त  में आशीर्वाद सोनकर पुत्र राजेश सोनकर निवासी हुमायूँपुर उत्तरी थाना गोरखनाथ,जयकिशन सोनकर पुत्र मुन्ना सोनकर निवासी 10 नं0 बोरिंग थाना गोरखनाथ,प्रिंस कुशवाहा पुत्र प्रदीप कुशवाहा निवासी हुमायूँपुर दक्षिणी थाना कोतवाली,विकास सोनकर उर्फ वी0के0 पुत्र संजय सोनकर निवासी अंधियारी बाग दक्षिणी थाना तिवारीपुर,सत्यम कन्नौजिया पुत्र धर्मेन्द्र कन्नौजिया निवासी रसूलपुर थाना गोरखनाथ, अभिषेक शर्मा उर्फ सन्नी पुत्र प्रदीप शर्मा निवासी ग्राम बरनहवा थाना नौतनवा जनपद महराजगंज हाल मुकाम – म0नं0 157 प्रमोद चन्द श्रीवास्तव के मकान में किरायेदार मोहल्ला पुराना गोरखपुर थाना गोरखनाथ, गोरखपुर को किया गया।
 

Share this story