×

भाजपा सरकार ने गरीब असहाय के लिए अनेक जनकल्याणकारी संचालित हुई : राजाराम

भाजपा सरकार ने गरीब असहाय के लिए अनेक जनकल्याणकारी संचालित हुई : राजाराम

सहजंनवा 
हरपुर बुदहट। 
केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने सबका साथ सबका विकास को ध्यान में रखते हुए सर्वसमाज के गरीब और असहाय के मदद के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया है। जिसका लाभ समाज के हर तबके को दिलाने में कामयाब भी रहा। पूर्व सरकारों में गुंडागर्दी, लूट ,खसोट ,महिलाओ पर अत्याचार के साथ साथ अपराध चरम सीमा पर था। प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही प्रदेश से गुंडा माफिया प्रदेश छोड़ कर भाग चुके या भूमिगत हो गये। 5 वर्ष के भाजपा शासन काल मे प्रदेश में चौमुखी विकास हुआ है। फिर जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

उक्त बातें जिला महामंत्री राजाराम कन्नौजिया ने हरपुर बुदहट क्षेत्र के बूथ संख्या 16 अहमदपुर और मिया पकड़ी में आयोजित समरसता सहभोज में बतौर मुख्य अतिथि लोगो को सम्बोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर निशी रंजन तिवारी,रंजन कुमार गौतम,अवध बिहारी मिश्र,शीला चौरसिया,रामनारायण दुबे,रुद्र कुमार तिवारी,लेखपाल बेलदार,प्रेम चन्द भारती,प्रेमचन्द,पंकज मिश्र,शिवदयाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this story