×

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भीषण अग्निकांड! 500 झुग्गियां जलकर खाक, धमाकों से दहला इलाका

gaziyabad aag samachar, indrapuram agnikandxkanwani gaav aag, Ghaziabad Slum Fire, Kanwani Village Fire, Indirapuram Fire News, silendar blast gaziyabad

गाजियाबाद में तांडव: कनवानी की 500 झुग्गियां स्वाहा, सिलेंडर धमाकों से थर्राया इंदिरापुरम

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम के कनवानी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर प्रकृति का नहीं, बल्कि आग का कहर देखने को मिला। दोपहर करीब 12 बजे लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 500 परिवारों के आशियाने जलकर राख हो गए।

सिलेंडर धमाकों से मची भगदड़

आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। झुग्गियों में रखे रसोई गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे, जिससे पूरा इलाका बम धमाकों की तरह गूंज उठा। इन धमाकों की वजह से दमकल कर्मियों को भी शुरुआत में रेस्क्यू ऑपरेशन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

राहत और बचाव कार्य

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। स्थानीय लोगों ने भी साहस दिखाते हुए अपने स्तर पर आग बुझाने में मदद की, लेकिन तेज हवाओं और प्लास्टिक-कबाड़ के सामान के कारण आग फैलती चली गई।

सैकड़ों परिवार हुए बेघर

इस अग्निकांड ने सैकड़ों परिवारों को खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर कर दिया है। मेहनत की कमाई से तिनका-तिनका जोड़कर बनाई गई गृहस्थी मिनटों में स्वाहा हो गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन जारी है।

Share this story