×

पूर्व विधायक व मंत्री जी.एम. सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

gkp

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देवनारायण उर्फ जी0एम0 सिंह का विधानसभा सहजनवा में किया जोरदार स्वागत आपको बता दे कि जी0एम0 सिंह बसपा को छोड़कर भाजपा में सदस्यता ग्रहण किये है। भारतीय जनता पार्टी के नीतियां समाज के सभी वर्गों के हित में है पार्टी द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही है । जिसका लाभ समाज से सभी वर्ग को मिल रहा है। मेरी आस्था इसी विचारधारा और नीतियों में है। उक्त बातें पूर्व विधायक देवनारायण  उर्फ जीएम सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सहजनवा में प्रथम आगमन पर स्वागत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की सदस्यता एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में ली है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन का पालन करूंगा।पार्टी की नीतियों विकास कार्यो और जनकल्याणकारी योजनाओं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहचाना मेरा लक्ष्य है। भाजपा और हियुवा के कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर कार्य करूंगा। पूर्व विधायक को भाजपा की सदयस्ता करने के बाद पहली बार अपने गृह जिला में आगमन के दौरान बुधवार को सहजनवा कसरवल भीटी रावत सरैया और सहजनवा में कार्यकर्ताओं ने बड़े गर्मजोशी के साथ फूलमालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया।इसके पूर्व सहजनवा विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों से हजारों की संख्या में स्वागत के लिए कसरवल पहुचे। 
इस दौरान सुरेंद्र सिंह सोलंकी,रवि सिंह सोलंकी,राजेश सिंह,विनोद सिंह,बशिष्ठ सिंह,मनोज सिंह,श्रवण यादव,मंगल सिंह,अविनाश सिंह उर्फ मोल,देवानन्द शुक्ल,अंशु तिवारी,विवेकानन्द सिंह, मल्लू सिंह,कौशल सिंह,गुड्डू यादव, दीपनारायण,राम बेचन सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

Share this story