×

चंदौली में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, गांव में फैली सनसनी

चंदौली में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या, गांव में फैली सनसनी
चंदौली। जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जोगिया कला गांव में एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय बेचई के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि युवक देर रात भोजन करने के बाद घर के बाहर झोपड़ी में चारपाई पर सो रहा था। अलसुबह जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो वह खून से लथपथ हालत में मृत मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना पर चकिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के गर्दन और शरीर पर कुल्हाड़ी के कई वार के निशान मिले हैं।

घटना के बाद गांव में भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं, हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस की टीमें हत्यारे की तलाश में जुटी हुई हैं और मामले की जांच की जा रही है।

Share this story