×

दो बच्चों संग थाने पहुंची महिला, पति पर मारपीट और घर से निकालने का लगाया आरोप

दो बच्चों संग थाने पहुंची महिला, पति पर मारपीट और घर से निकालने का लगाया आरोप
 बच्चों संग सदर कोतवाली पहुंची महिला, पति पर लगाए गंभीर आरोप

चंदौली। जनपद के सिरसी गांव से पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और दो बच्चों समेत घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता आशा देवी अपने दोनों बच्चों के साथ सदर कोतवाली पहुंची और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय एवं सुरक्षा की गुहार लगाई।

पीड़िता का आरोप है कि उसके पति कमलेश कुमार ने उसके साथ मारपीट की और बच्चों समेत उसे घर से निकाल दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। पीड़िता के मुताबिक, पति ने धानापुर थाना क्षेत्र के डबरिया गांव में दूसरी शादी करने की बात कही है।

महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर पति के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उसका कहना है कि पति के इस रवैये से वह अपने बच्चों के साथ परेशान है और उसे भविष्य की चिंता सता रही है।

प्रार्थना पत्र मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और दोनों पक्षों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this story