×

चंदौली में 30 मार्च से शुरू हुई गेहूं खरीद, 69 केंद्रों पर 15 जून तक होगी खरीदारी

chandauli gehu kharid 2026, wheat procurement chandauli up, gehu msp 2585 per quintal, rabi marketing season 2026-27, up wheat purchase news, farmer registry gehu bechne ke liye, fes.up.gov.in registration, pm kisan yojana benefit wheat sale, chandauli mandi news, up government wheat procurement, gehu kharid kendra list chandauli, wheat purchase last date 15 june 2026, msp increase 160 rupees wheat, up food department news, chandauli agriculture news hindi, farmer registration online up, wheat procurement centres up, kisan news chandauli, gehu bikri process up, food marketing officer chandauli news

चंदौली। जनपद में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं खरीद प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रशासन द्वारा 30 मार्च 2026 से शुरू की गई खरीद 15 जून 2026 तक जारी रहेगी। इस वर्ष किसानों को राहत देते हुए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2585 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹160 अधिक है।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे जनपद में कुल 69 गेहूं खरीद केंद्रों को मंजूरी दी है। इनमें खाद्य विभाग के 24, पीसीएफ के 21, पीसीयू के 14, यूपीएसएस के 5, भारतीय खाद्य निगम के 4 और मंडी समिति का 1 केंद्र शामिल है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसानों की मांग बढ़ती है तो अतिरिक्त क्रय केंद्र भी खोले जा सकते हैं।

शासन के निर्देशानुसार, इस बार गेहूं बेचने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे खरीद केंद्र पर जाने से पहले अपना पंजीकरण अवश्य करा लें, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी मिलता रहे।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने मंडी में चल रही खरीद व्यवस्था का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जनपद में गेहूं खरीद के लिए पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध हैं और जरूरत पड़ने पर उचित दर विक्रेताओं से भी बोरे लिए जा रहे हैं।

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे या मोबाइल ऐप के माध्यम से खाद्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण/नवीनीकरण जरूर करा लें।

पंजीकरण के बाद किसानों का सत्यापन स्वतः पोर्टल पर अपडेट हो जाएगा। यदि किसी कारण से सत्यापन लंबित दिखता है, तो किसान अपनी खतौनी, खसरा, आधार कार्ड और पंजीकरण प्रपत्र के साथ सीधे खरीद केंद्र पहुंच सकते हैं, जहां केंद्र प्रभारी द्वारा दस्तावेजों के आधार पर खरीद की जाएगी।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सत्यापन के लिए किसानों को लेखपाल या किसी राजस्व कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। जनपद में शुरू हुई यह खरीद व्यवस्था किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Share this story