×

विनय कुमार सिंह को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, किसानों और राशन प्रणाली में सुधार का दिया भरोसा

विनय कुमार सिंह को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, किसानों और राशन प्रणाली में सुधार का दिया भरोसा

चंदौली। चंदौली जिले के लिए यह गर्व का क्षण है, जब जनपद के विनय कुमार सिंह को भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद श्री सिंह ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान अपनी प्राथमिकताओं और योजनाओं का विस्तार से खुलासा किया।

चंदौली


आपको बता दे की निजी लान में में प्रेस वार्ता कर के श्री सिंह ने कहा कि चंदौली जिला, जिसे ‘धान कटोरा’ के नाम से जाना जाता है, कृषि उत्पादन में देशभर में अपनी पहचान रखता है, लेकिन स्थानीय किसान आज भी बिचौलियों के चंगुल में फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी रेट तय होने के बावजूद धान और गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों तक नहीं पहुँच पा रहे हैं, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

चंदौली


यह साफ संकेत है कि बिचौलिए सिस्टम पर हावी हैं। मेरी प्राथमिकता होगी कि इस कड़ी को तोड़ा जाए और किसान को उसका वाजिब मूल्य सीधे मिले श्री सिंह ने कहा की विनय कुमार सिंह ने सस्ते गल्ले की दुकानों में हो रही अनियमितताओं पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकारी सस्ते राशन की दुकानों पर बड़े पैमाने पर लूट मची हुई है।


पात्र लाभार्थियों को पूरा राशन नहीं मिल रहा और राशन कार्ड धारकों को कटौती कर राशन दिया जा रहा है। इस लूट को रोकना मेरी प्राथमिकता होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ आखिरी पायदान के व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए उन्होंने स्पष्ट किया।

चंदौली

ऑपरेशन सिंदूर पर दिया बयान, पाकिस्तान को बताया आतंक का गढ़


अंतरराष्ट्रीय मामलों पर बोलते हुए श्री सिंह ने भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ यह बड़ा कदम है। पाकिस्तान, जो आतंकवादियों को संरक्षण देता है, उसे करारा जवाब मिला है। पूरा देश आज सरकार और सेना के साथ खड़ा है। यह देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।

Share this story

×