चकिया के महादेवपुर कलां में बिजली संकट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, 13 मई की आंधी के बाद अब तक नहीं बहाल हुई आपूर्ति
चंदौली। जनपद के चकिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत महादेवपुर कलां में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शुक्रवार 29 मई 2026 को ग्रामीणों ने गांव में धरना-प्रदर्शन कर विद्युत विभाग और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का कहना है कि 13 मई को आए तेज आंधी-तूफान के बाद से गांव की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पेयजल संकट, मोबाइल चार्जिंग, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
धरना प्रदर्शन के दौरान बसपा युवा नेता शैलेश कुमार ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि महादेवपुर कलां सहित आसपास के क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बिजली न रहने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
प्रदर्शन में अनिल पाल, जयप्रकाश, राकेश पाल, धर्मेंद्र, यशवंत, महेंद्र, सदाफल, पतालू, राजन खरवार, रंजीत, मंगरु खरवार, पंचू, तेतरी, कविता, कंचन, सीमा, रामपति, निर्मला, धीरज, राहुल, रिंकू पासवान, अशोक, सोना, सुभाष पाल, सनी, सूरज, चंदन, चंद्रशेखर, हीरा, सूरज पाल, रमेश पाल, जयप्रकाश पाल, उदल, बाड़ू और कमलेश पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
