×

स्वास्थ्य सेवा के संकल्प के साथ आगे आया त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन, चंदौली में लगा नेत्र शिविर

चन्दौली। मनीहरा अवधूतराम भगवान आश्रम, मनीहरा पोखरा, न्याय पंचायत ताजपुर, विकासखंड सकलडीहा में स्वर्गीय मनीष श्रीवास्तव की स्मृति में वृहद निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह शिविर मासिक सेवा अभियान के अंतर्गत लगाया गया।

स्वास्थ्य सेवा के संकल्प के साथ आगे आया त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन, चंदौली में लगा नेत्र शिविर

कार्यक्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला भी उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर में पहुंचकर आयोजन में सहभागिता की। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद के उपचार की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराना है।

स्वास्थ्य सेवा के संकल्प के साथ आगे आया त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन, चंदौली में लगा नेत्र शिविर

स्वर्गीय मनीष श्रीवास्तव की स्मृति में संचालित यह अभियान स्वास्थ्य सेवा और सामाजिक सरोकार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Share this story