×

चन्दौली में आ रही है शिव शिष्या बरखा आनंद, हजारों की उमड़ेगी भीड़

चन्दौली में आ रही है शिव शिष्या बरखा आनंद, हजारों की उमड़ेगी भीड़
संवाददाता - मनीष द्विवेदी

चन्दौली। जिले के बबुरी बबुरी थाना क्षेत्र के पटनवा गांव में आगामी गुरुवार को वैश्विक शिव शिष्य परिवार की ओर से विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें शिव शिष्या बरखा आनंद शिव की महिमा पर अपना प्रवचन देंगी। उक्त कार्यक्रम पूरी तरह से अध्यात्म पर ही आधारित है। उक्त जानकारी जिला शिव कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा ने सोमवार को गोधना स्थित एक लॉन में दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना, जागरण, कीर्तन और शिव चर्चा के साथ होगा। इसमें हरिंद्रानंद की पुत्रवधू बरखा आनंद शिव महिमा पर अपना विचार व्यक्त करेंगी। बताया कि कार्यक्रम गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक चलेगा। कहा कि आज व्यक्ति का मन प्रबल सांसारिक आकर्षण के कारण स्वहित में लगा है। इससे समाज टूटने की स्थिति में है। व्यक्ति के मन को आत्मा के तल पर विकसित करने की आवश्यकता है। ताकि मानव मन संकीर्णताओं से निवृत्ति पा सके। साथ ही व्यक्ति का मन परम तत्व तक विकास पा सके। इसी धर्मनिरपेक्ष विधा का नाम अध्यात्म है और गुरु इसके आलोक स्तंभ हैं। कहा कि गुरुओं के गुरु पद के अवस्थापन का प्रमाण हमारे वेद, पुराण, ग्रंथ, उपनिषद, शास्त्रों आदि में वर्णित है। संसार के प्रत्येक व्यक्ति को शिव के गुरु स्वरूप से जुड़ने के उद्देश्य को लेकर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस मौके पर सचिव आरएस पाल उर्फ बबलू,  रामविलास गुप्ता, प्रेम शंकर विश्वकर्मा, कमलेश यादव, सुभाष, रामवृक्ष, शांति देवी, विमल, तेतरा, उर्मिला, मीरा देवी आदि मौजूद रहे।

Share this story

×