×

बोर्ड परीक्षाओं में जनपद में टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

   कलेक्ट्रेट सभागार में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन   परिषदीय परीक्षा 2026 के जिला स्तरीय टॉपर्स को किया गया

चंदौली। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में राज्य के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक विशेष राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया। 

जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में परिषदीय परीक्षा -2026 के जनपद स्तरीय मेधावी छात्र/छात्राओं हेतु चेक वितरण/सम्मान समारोह- 2026 का आयोजन किया गया। इस समारोह में जनपद स्तर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में प्रथम 10_10 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों सहित कुल 19 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि (डीबीटी के माध्यम से) प्रदान की गई। 

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय राज्य सभा सांसद श्रीमती साधना सिंह, माननीय विधायक रमेश जायसवाल, माननीय विधायक सुशील सिंह, माननीय विधायक कैलाश आचार्य, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। 

   कलेक्ट्रेट सभागार में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन   परिषदीय परीक्षा 2026 के जिला स्तरीय टॉपर्स को किया गया

माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन के बाद जनपद के यू०पी0 एवं अन्य बोर्ड 2026 मेधावी छात्र छात्राओं को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर अतिथियों का माल्यार्पण, बुके और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। 

जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी अपने संबोधन में छात्रों की कड़ी मेहनत और अनुशासन एवं अभिभावकों के साथ स्कूलों के अध्यापकों की सराहना किया। समारोह के दौरान राज्य सभा सांसद माननीय श्रीमती साधना सिंह ने युवाओं को राष्ट्र की धरोहर बताते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और छात्रों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

माननीय विधायक पीडीडीयू नगर रमेश जायसवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा यह सम्मान समारोह ही नहीं जीवन को आगे बढ़ाने का उत्सव भी है। आपने निरंतर प्रयास कर अपना मार्ग प्रशस्त किया। जनपद का नाम रोशन किया है। जो लगन, मेहनत से लगे रहते हैं उनके लिए यह अवसर है।

माननीय विधायक सैयदराजा सुशील सिंह ने विद्यार्थियों की इस सफलता को जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने सभी मेधावियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विद्यार्थियों के अभिभावक, शिक्षक और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। यह कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Share this story