×

चंदौली में सिंचाई संघ कर्मचारियों का ज़ोरदार आंदोलन, सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा

चंदौली में सिंचाई संघ कर्मचारियों का ज़ोरदार आंदोलन, सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा

चंदौली। चंदौली जिले में आज सिंचाई संघ से जुड़े कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के फैसलों के विरोध में ज़ोरदार प्रदर्शन किया। यह आंदोलन राज्य भर में चल रहे प्रदेशव्यापी आक्रोश का हिस्सा है।

धरना प्रदर्शन चंदौली सदर में स्थित धरनास्थल पर आयोजित किया गया, जहां सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने सिंचाई विभाग के हेड, जिलेदार, मुंशी और हेड मुंशी जैसे अहम पदों को समाप्त कर दिया है, जिससे हजारों परिवारों का भविष्य अंधकार में चला गया है।

चंदौली


प्रदर्शनकारियों ने महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी (DM) को सौंपा, जिसमें उन्होंने सरकार से अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।

कर्मचारियों ने सरकार पर सबका साथ, सबका विकास के नारे को सिर्फ एक दिखावा बताया। उनका कहना है कि बीजेपी सरकार सिर्फ घोषणाएं करती है, लेकिन ज़मीनी हकीकत में लोगों को बेरोजगार किया जा रहा है।

चंदौली

एक प्रदर्शनकारी ने कहा की सरकार ने हमारी नौकरियां छीन लीं, अब हम अपने परिवारों के साथ कहां जाएं? अगर मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और भी बड़ा होगा।

चंदौली

प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे राज्य स्तर पर और बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे, जिससे सरकार को जवाब देना मुश्किल होगा।

यह आंदोलन प्रदेश में सरकारी नीतियों के खिलाफ बढ़ते आक्रोश को दर्शाता है, विशेषकर उन कर्मचारियों में जिनकी रोज़ी-रोटी सरकार के एकतरफा फैसलों की वजह से छिन रही है।

आंदोलन की मुख्य मांगें:

समाप्त किए गए पदों की बहाली
कर्मचारियों को पुनः सेवा में शामिल किया जाए
भविष्य की सुरक्षा के लिए नीति तैयार हो

Share this story