×

चंदौली से हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने, यात्रियों की जान जोखिम में डाल फर्राटा भर रही गाड़ियां

चंदौली से हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने, यात्रियों की जान जोखिम में डाल फर्राटा भर रही गाड़ियां

चंदौली। चंदौली ज़िले के बबुरी क्षेत्र में जान जोखिम में डालकर यात्रियों को लटकाकर फर्राटा भर रही हैं चार पहिया डग्गामार वाहन। वायरल हो रहे वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे यात्री वाहन के पीछे लटककर सफ़र करने को मजबूर हैं, जिससे उनकी जान पर बन आई है।

इस वीडियो में यात्रियों की असहजता और खतरे की स्थिति को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

चंदौली

स्थानीय प्रशासन और पुलिस की उदासीनता इन हालातों को बढ़ावा दे रही है। शासनादेशों को ठेंगा दिखाकर यह डग्गामार वाहन बेखौफ सड़कों पर दौड़ रहे हैं।

यह वीडियो खुरुहूजा गांव के समीप का बताया जा रहा है।


लगातार चेकिंग अभियान से वाहनों स्वामियों पर करवाई का डर  नहीं रह गया है  जिला प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है वाहन स्टैंडो पर चेकिंग अभियान चलाया जाना अति आवश्यक हो गया जिसमे दुर्घटना होने से बच सकती है जान।

Share this story