×

चंदौली में सनसनीखेज लूटकांड का खुलासा, मुनीब से ₹1.34 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

चंदौली में सनसनीखेज लूटकांड का खुलासा, मुनीब से ₹1.34 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
जल्द अमीर बनने की चाह में छात्र बने लुटेरे

चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने मुनीब से हुई ₹1.34 लाख की सनसनीखेज लूटकांड का खुलासा करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी छात्र हैं, जिन्होंने जल्द अमीर बनने की चाह में लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹60 हजार नगद, लूट में प्रयुक्त दो बाइक, चार मोबाइल फोन और लूटा गया बैग बरामद किया है। बताया गया कि वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों को एक अंदरूनी सूत्र से मुनीब की गतिविधियों और पैसे ले जाने की जानकारी मिली थी।

चंदौली में सनसनीखेज लूटकांड का खुलासा, मुनीब से ₹1.34 लाख लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

घटना 21 मई को पड़ाव-भोजपुर मार्ग पर हुई थी, जहां बदमाशों ने मुनीब को निशाना बनाकर ₹1.34 लाख लूट लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुगलसराय पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने करीब 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। इसके बाद ओपी गार्डेन के पास घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी वारदात के बाद किसी अन्य लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी वाराणसी और बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share this story