×

वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में MLC चुनाव का कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को मतदान

वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में MLC चुनाव का कार्यक्रम जारी, 23 अक्टूबर को मतदान

 चंदौली, 24 सितंबर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की रिक्त होने वाली सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इसके मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने चुनाव की प्रक्रिया निर्धारित कर दी है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव के लिए अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी होगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान 23 अक्टूबर को कराया जाएगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी। निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक संपन्न कराए जाने का कार्यक्रम निर्धारित है।

वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान में आशुतोष सिन्हा तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से लाल बिहारी यादव निर्वाचित सदस्य हैं। दोनों सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को पूरा हो रहा है।

जिलाधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, द्विवार्षिक निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। 

Share this story