×

सर्वेश कुशवाहा बने काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष, धानापुर में हुआ भव्य स्वागत

सर्वेश कुशवाहा बने काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष, धानापुर में हुआ भव्य स्वागत

चंदौली। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं चहनियां क्षेत्र के कैथी गांव निवासी सर्वेश कुशवाहा को पार्टी के काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर धानापुर कस्बे में मौर्य समाज के लोगों ने स्वागत किया। ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद सर्वेश कुशवाहा का धानापुर में यह पहला दौरा था। इस दौरान उन्होंने बाबा बीर बौरहवा मंदिर में दर्शन-पूजन किया और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा ने कहा कि सर्वेश कुशवाहा के भाजपा जिलाध्यक्ष रहते हुए डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय दो बार सांसद निर्वाचित हुए। उन्होंने पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया, जो सराहनीय रहा।

सर्वेश कुशवाहा बने काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष, धानापुर में हुआ भव्य स्वागत

वहीं, सर्वेश कुशवाहा ने स्वागत के लिए सभी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह समाज के बढ़ते समर्थन और कार्यकर्ताओं के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से पार्टी को और मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार विकास के एजेंडे पर लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के साथ सुरक्षा और सुशासन को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने लोगों से पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर चंद्रबली कुशवाहा, सुरेश मौर्य, बृजेश मौर्य, बाबूलाल मौर्य, मनोज मौर्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यवान मौर्य, डॉ. लालजी कुशवाहा, बसंत मौर्य, जयप्रकाश मौर्य, विकास मौर्य, नंदलाल मौर्य, राणा सिंह, मुन्ना मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share this story