×

सपा ने अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर लगाया रक्तदान शिविर, 53 यूनिट रक्तदान का रखा लक्ष्य

सपा ने अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर लगाया रक्तदान शिविर, 53 यूनिट रक्तदान का रखा लक्ष्य

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम के तहत बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर एवं वृक्षदान अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज काका ने किया।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। पार्टी की ओर से अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन के अवसर पर 53 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

चंदौली में समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर और वृक्षदान अभियान आयोजित किया। पार्टी ने 53 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा।

इस अवसर पर मनोज काका ने स्वयं रक्तदान एवं वृक्षदान कर कार्यकर्ताओं और युवाओं को अधिक से अधिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का भी आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के संकल्प के साथ मना रही है। उन्होंने अखिलेश यादव को प्रकृति का सर्वोत्तम निर्माण बताते हुए उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली की सराहना की।

रक्तदान शिविर में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान रक्तदान और वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

Share this story