×

चंदौली में नाली निर्माण को लेकर रुका आरसीसी सड़क का काम, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

चंदौली में नाली निर्माण को लेकर रुका आरसीसी सड़क का काम, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

चंदौली। जिले के धानापुर कस्बे में मिश्रान टोला से रायपुर जाने वाले मार्ग पर विधायक निधि से बन रही आरसीसी सड़क का निर्माण बुधवार को ग्रामीणों के विरोध के चलते रोक दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क तो बनाई जा रही है, लेकिन जल निकासी के लिए नाली की व्यवस्था नहीं की जा रही, जिससे भविष्य में लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले ग्राम प्रधान द्वारा नाली की सफाई कराई गई थी, लेकिन सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार ने कई स्थानों पर नाली के चैंबर क्षतिग्रस्त कर दिए। इससे नाबदान के पानी की निकासी प्रभावित हो गई है और सड़क बनने के बाद जलभराव की समस्या बढ़ने की आशंका है।

ग्रामीण वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि नाली की मरम्मत और जल निकासी की व्यवस्था को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं घनश्याम कुशवाहा ने कहा कि यदि सड़क निर्माण से पहले नाली नहीं बनी तो पूरे इलाके में जलभराव की समस्या खड़ी हो जाएगी।

विवाद बढ़ने पर ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि आरसीसी सड़क के किनारे नाली का निर्माण कराया जाएगा, जिससे जल निकासी में कोई दिक्कत नहीं होगी।

वहीं सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने भी कहा कि स्थानीय लोगों की समस्या को प्राथमिकता देते हुए नाली निर्माण कराया जाएगा और जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान वीरेंद्र कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा, अवनीश मौर्य, अकबर मंसूरी, शिवकुमार दुबे, मानिक कुशवाहा, नुरुद्दीन मंसूरी, इंदु देवी, शहनाज बेगम, मुराहु, आभा देवी, मनोज गुप्ता, मोनी देवी, शहाना शेख, मनीष मौर्या, साहिल, कमलावती देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Share this story