×

चंदौली में राष्ट्रीय कृषक दल का हुआ पंजीकृत, विभिन्न छोटे दलों से गठबंधन करके चुनाव लड़ने पर चर्चा

राष्ट्रीय कृषक दल का हुआ पंजीकृत, विभिन्न छोटे दलों से गठबंधन करके चुनाव लड़ने पर हुई चर्चा 

चंदौली। राष्ट्रीय कृषक दल का पंजीकृत हो गया है। इस बात की जानकारी राष्ट्रीय कृषक दल के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव ने बृहस्पतिवार को स्थानीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय कृषक दल के पंजीकृत होने की घोषणा कर दी है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि अब हम विभिन्न छोटे दलों से गठबंधन करके चुनाव लड़ने की स्थिति में आ चुके हैं। इस संबंध में कई छोटे-छोटे दलों से वार्ता चल रही है। और शीघ्र ही गठबंधन होने की संभावना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि बूथ स्तर पर राष्ट्रीय कृषक दल का गठन करें और लोगों को राष्ट्रीय कृषक दल के बारे में बताएं। साथ ही केंद्र और प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार के विरुद्ध एकजुट होने की अपील करें। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन एक मजबूत गठबंधन होगा, इसलिए हम सभी लोगों को मजबूती के साथ काम करने की जरूरत है। 

इस अवसर पर कृष्णकांत यादव, वीर बहादुर मौर्या, परशुराम शर्मा, अंजू चौहान आदि लोग उपस्थित थे, अध्यक्षता शमीम अहमद मिल्की ने किया और संचालन इंद्रजीत शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर शिवराम चौहान ने प्रेषित किया।

Share this story