×

चहनिया के कैलावार में ग्राम सचिव के तबादले का विरोध, ग्रामीणों ने DM को सौंपा ज्ञापन

चहनिया के कैलावार में ग्राम सचिव के तबादले का विरोध, ग्रामीणों ने DM को सौंपा ज्ञापन

चंदौली। विकासखंड चहनिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत कैलावार (क्लस्टर) में तैनात ग्राम पंचायत सचिव सुमित नंदन के स्थानांतरण का ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामवासियों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम पंचायत के प्रशासक (ग्राम प्रधान) ने जिलाधिकारी चंदौली को ज्ञापन सौंपकर स्थानांतरण आदेश निरस्त करने की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ बेबुनियाद और भ्रामक आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया है। इन्हीं आरोपों के आधार पर उनका स्थानांतरण कराने की साजिश रची गई, जबकि ग्राम पंचायत के अधिकांश लोग उनके कार्यों से संतुष्ट हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि सचिव सुमित नंदन ने अपने कार्यकाल के दौरान ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ विकास कार्यों को गति दी है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया और हमेशा जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार किया।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि स्थानांतरण के पीछे कोई ठोस आधार नहीं है तो आदेश को निरस्त किया जाए, ताकि ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्य प्रभावित न हों।

ज्ञापन पर प्रशासक (ग्राम प्रधान) सतेन्द्र कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र कुमार गुप्ता, सोनी सिंह, ग्राम प्रधान उपेंद्र विक्रम सिंह, विमल सिंह, योगेंद्र प्रताप, तारा प्रसाद, बिहारी, हिमांशु सिंह सहित अनेक ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से न्यायसंगत निर्णय लेने की अपेक्षा जताई है।

Share this story