×

चंदौली में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू

चंदौली में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने सैयदराजा के नेशनल इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण, कार्य में सटीकता और समयबद्धता पर दिया जोर

चंदौली। जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत जिले में प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। जिले की सभी तहसीलों में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को जनसंख्या गणना से जुड़ी प्रक्रियाओं, आंकड़ों के संकलन और निर्धारित समय में कार्य पूरा करने की जानकारी दी जा रही है।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले बैच का जायजा लेने के लिए सदर तहसील क्षेत्र के सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण सत्र में शामिल होकर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसके आंकड़ों का उपयोग विभिन्न योजनाओं और नीतियों के निर्धारण में किया जाता है। ऐसे में गणना के दौरान पूरी सावधानी बरतना और प्रत्येक जानकारी को सही तरीके से दर्ज करना जरूरी है।

प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को जनगणना से संबंधित तकनीकी पहलुओं, डेटा संकलन की प्रक्रिया और कार्य निष्पादन के निर्धारि

उन्होंने प्रगणकों और सुपरवाइजरों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने की अपील करते हुए कहा कि जनगणना की प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार पूरी की जाए। आंकड़ों के संकलन में किसी तरह की त्रुटि न हो और सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन समयसीमा के भीतर करें।

इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा ने चकिया स्थित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं और प्रशिक्षण की प्रगति की समीक्षा की। संबंधित उपजिलाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले बैच का जायजा लेने के लिए सदर तहसील क्षेत्र के सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण सत्र में शामिल होकर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को जनगणना से संबंधित तकनीकी पहलुओं, डेटा संकलन की प्रक्रिया और कार्य निष्पादन के निर्धारित मानकों की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम 27 और 28 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।

जिला प्रशासन का जोर जनगणना की पूरी प्रक्रिया को सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने पर है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण व्यवस्था पर निगरानी रखने और कर्मचारियों को जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this story