×

चंदौली में सड़क की पटरी को लेकर सियासी सरगर्मी, मनोज सिंह डब्लू ने दिया धरना

चंदौली में सड़क की पटरी को लेकर सियासी सरगर्मी, मनोज सिंह डब्लू ने दिया धरना

चंदौली। जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र के कंजेहरा गांव में NH-24 पर सड़क की पटरी बनवाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने समर्थकों के साथ धरना दिया। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। धरने की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूर्व विधायक से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।

धरने के दौरान मौके पर उस समय चर्चा शुरू हो गई, जब एक व्यक्ति अधिकारी के रूप में पूर्व विधायक से ज्ञापन लेने पहुंचा। उसकी पहचान और भूमिका को लेकर सवाल उठे। बताया गया कि बाद में उक्त व्यक्ति ने अपने बयान में बदलाव करते हुए कहा कि वह अपने मित्र के साथ वहां आया था। इस घटनाक्रम को लेकर धरनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच चर्चाएं होती रहीं।

चंदौली में सड़क की पटरी को लेकर सियासी सरगर्मी, मनोज सिंह डब्लू ने दिया धरना

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने NH-24 पर पटरी निर्माण की मांग उठाते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

धरने को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए रहे, ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे और किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। फिलहाल, पटरी निर्माण की मांग पर प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर क्षेत्रीय लोगों की नजरें टिकी हैं।

Share this story