×

सैयदराजा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण

Sushil Singh, Chandauli News, Ek Ped Maa Ke Naam, Tree Plantation Campaign, Saidraja MLA, Sushil Singh Plantation, Environment Conservation, Chandauli Plantation Drive, Narendra Modi Campaign, Nauvatpur School, Uttar Pradesh News, Live Bharat News

चंदौली। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के नौबतपुर स्थित उच्च आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुशील सिंह ने आम, नीम और अशोक के पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक सुशील सिंह ने कहा कि माँ हमें जीवन देती है और पेड़ जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। इसलिए माँ और प्रकृति दोनों का सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Sushil Singh, Chandauli News, Ek Ped Maa Ke Naam, Tree Plantation Campaign, Saidraja MLA, Sushil Singh Plantation, Environment Conservation, Chandauli Plantation Drive, Narendra Modi Campaign, Nauvatpur School, Uttar Pradesh News, Live Bharat News

विधायक ने छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को फलदार और छायादार पौधे वितरित किए तथा छात्राओं से अपील की कि वे अपने जन्मदिन, अपनी माँ के जन्मदिन अथवा किसी विशेष अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के दौर में पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि आज अधिक से अधिक पौधे नहीं लगाए गए तो आने वाली पीढ़ियों के सामने स्वच्छ हवा और पानी का संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने पौधारोपण को प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए इसे जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों ने विधायक का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ती है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाग लिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

Share this story