×

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक, पीडीए वृक्षारोपण अभियान की हुई शुरुआत

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक, पीडीए वृक्षारोपण अभियान की हुई शुरुआत  चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को नरसिंहपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय (लोहिया भवन) में समाजवादी लोहिया वाहिनी के तत्वावधान में उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी मनाई।  पीडीए वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने पीडीए वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करते हुए बरगद, पीपल और नीम के पौधे लगाए। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का संदेश भी दिया गया।  दो वर्षों तक चलेगा अभियान समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष निरंजन कन्नौजिया ने बताया कि 1 जुलाई 2026 से 7 जुलाई 2028 तक पूरे जनपद में पर्यावरण एवं सामाजिक न्याय अभियान के तहत पीडीए वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने के साथ संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण और सामाजिक समरसता के मूल्यों को मजबूत करना है।  सरकार पर साधा निशाना निरंजन कन्नौजिया ने कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा और अखिलेश यादव दोबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।  सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहनरायन राजभर, जिला पंचायत सदस्य लव विचार, रमेश यादव, मुन्नीलाल मौर्य, जय प्रकाश यादव, राजा खां, प्रमोद कन्नौजिया, ललन यादव, मुन्ना पांडेय, रामाश्रय यादव, दीपक खरवार, सोनू कन्नौजिया, मृत्युंजय राजभर, धर्मेंद्र यादव, किशन, शमशेर, ब्रह्मदेव, शमी, तेवू, बाबूलाल मौर्य, अजय मौर्य, राजेश यादव, अहसान अंसारी, रीता चिरई, अजीत कन्नौजिया सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को नरसिंहपुर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय (लोहिया भवन) में समाजवादी लोहिया वाहिनी के तत्वावधान में उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी मनाई।

पीडीए वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने पीडीए वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत करते हुए बरगद, पीपल और नीम के पौधे लगाए। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का संदेश भी दिया गया।

दो वर्षों तक चलेगा अभियान

समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष निरंजन कन्नौजिया ने बताया कि 1 जुलाई 2026 से 7 जुलाई 2028 तक पूरे जनपद में पर्यावरण एवं सामाजिक न्याय अभियान के तहत पीडीए वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने के साथ संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण और सामाजिक समरसता के मूल्यों को मजबूत करना है।

समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष निरंजन कन्नौजिया ने बताया कि 1 जुलाई 2026 से 7 जुलाई 2028 तक पूरे जनपद में पर्यावरण एवं सामाजिक न्याय अभियान के तहत पीडीए वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने के साथ संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण और सामाजिक समरसता के मूल्यों को मजबूत करना है।

सरकार पर साधा निशाना

निरंजन कन्नौजिया ने कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा और अखिलेश यादव दोबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहनरायन राजभर, जिला पंचायत सदस्य लव विचार, रमेश यादव, मुन्नीलाल मौर्य, जय प्रकाश यादव, राजा खां, प्रमोद कन्नौजिया, ललन यादव, मुन्ना पांडेय, रामाश्रय यादव, दीपक खरवार, सोनू कन्नौजिया, मृत्युंजय राजभर, धर्मेंद्र यादव, किशन, शमशेर, ब्रह्मदेव, शमी, तेवू, बाबूलाल मौर्य, अजय मौर्य, राजेश यादव, अहसान अंसारी, रीता चिरई, अजीत कन्नौजिया सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this story