×

चन्दौली में खुलेगा नया बायो इनपुट रिसोर्स सेन्टर, 8 जुलाई तक मांगे गए आवेदन

Chandauli News, Bio Input Resource Centre, Natural Farming, NMNF, Organic Farming, FPO, Agriculture Department, Uttar Pradesh Agriculture, Farmers News, Hindi News

चंदौली। जनपद में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को स्थानीय स्तर पर जैविक मिश्रण आसानी से उपलब्ध कराने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग (NMNF) योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद में 01 नए बायो इनपुट रिसोर्स सेन्टर (BRC) की स्थापना की जाएगी। इसके लिए उप कृषि निदेशक कार्यालय द्वारा FPO, उद्यमियों और इच्छुक संस्थाओं से 8 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

प्राकृतिक खेती को सफल बनाने के लिए पशु और पौधों पर आधारित बायो इनपुट (जैविक खाद व कीटनाशक) तैयार करने के लिए यह केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस उद्यम मॉडल के तहत केंद्र पर मुख्य रूप से जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत और दशपर्णी अर्क जैसे प्राकृतिक मिश्रणों को तैयार किया जाएगा, जिससे क्लस्टर के अन्य किसानों को इसकी स्थानीय उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।


आवेदन करने वाले उद्यमी, समूह या संस्था के सदस्यों को प्राकृतिक खेती का पूर्व अनुभव होना अनिवार्य है। चयनित केंद्र को जैविक मिश्रणों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अपने स्तर पर स्टोरेज कैन, रैक, रेफ्रीजरेटर, गोमूत्र इकट्ठा करने का संयंत्र/पात्र, किंडवन चेम्बर और बड़े स्टोरेज की सुविधा विकसित करनी होगी। बीआरसी संचालक को क्लस्टर या प्राकृतिक खेती के इच्छुक किसानों को इन जैविक मिश्रणों के प्रयोग की विधि सिखाने में आवश्यकतानुसार सहयोग भी प्रदान करना होगा।

 कैसे और कब तक करें आवेदन?

उप कृषि निदेशक ने जनपद के सभी एफ०पी०ओ० (FPO), उद्यमियों और अन्य योग्य संस्थाओं से अपील की है कि वे निर्धारित मापदंडों के अनुसार अपना आवेदन08 जुलाई 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में उप कृषि निदेशक, चन्दौली कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें, ताकि समय से चयन प्रक्रिया पूरी की जा सके।

Share this story