×

एयर शो में व्यवस्था संभालने वाले एनसीसी कैडेट्स सम्मानित, एसपी और सीडीओ ने दिए प्रशस्ति पत्र

Varanasi Air Show 2026, Chandauli News Today, NCC Cadets Honored, Varanasi Air Show News, Chandauli NCC Cadets, Akash Patel SP Chandauli, R Jagat Sai CDO, NCC Cadets Appreciation, Air Show Volunteers, Chandauli Latest News, Varanasi News Today, Uttar Pradesh News

चंदौली। वाराणसी एवं चंदौली में आयोजित भव्य एयर शो के दौरान अनुशासन बनाए रखने और आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग देने वाले एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल एवं मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने उत्कृष्ट योगदान देने वाले कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

एयर शो जैसे बड़े आयोजन के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सेवाभाव का परिचय देते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कैडेट्स की सक्रिय सहभागिता और जिम्मेदारी के साथ किए गए कार्यों की अधिकारियों ने सराहना की।

Varanasi Air Show 2026, Chandauli News Today, NCC Cadets Honored, Varanasi Air Show News, Chandauli NCC Cadets, Akash Patel SP Chandauli, R Jagat Sai CDO, NCC Cadets Appreciation, Air Show Volunteers, Chandauli Latest News, Varanasi News Today, Uttar Pradesh News

समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कहा कि एयर शो जैसे बड़े आयोजन को सफल बनाने में एनसीसी कैडेट्स का योगदान सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि कैडेट्स ने अनुशासन और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उनका समर्पण अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

Varanasi Air Show 2026, Chandauli News Today, NCC Cadets Honored, Varanasi Air Show News, Chandauli NCC Cadets, Akash Patel SP Chandauli, R Jagat Sai CDO, NCC Cadets Appreciation, Air Show Volunteers, Chandauli Latest News, Varanasi News Today, Uttar Pradesh News

इस अवसर पर अधिकारियों ने सम्मानित कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी उत्साह और निष्ठा के साथ राष्ट्र एवं समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

Share this story