×

चन्दौली के नेगुरा गाँव मे हुए विवाद में हुई हत्या का मामला, भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे नेगुरा गाँव

चंदौली।

चंदौली। सदर थाना क्षेत्र के नेगुरा गांव में रविवार को दो समुदायों के बीच गाड़ी खड़ा करने विवाद को लेकर तनाव भड़क उठा था। जिसमे बादशाह खान नामक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण माहौल है। एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।


मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। घटना के बाद राज्यसभा सांसद साधना सिंह, स्थानीय विधायक कैलाश आचार्य और भाजपा के अन्य नेता गांव पहुंचे।  भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मंदिर की बाउंड्री वॉल निर्माण की नींव खुदाई का कार्य शुरू किया।


अनुज प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में धार्मिक स्थलों पर एकतरफा कब्जे की घटनाएं हुई थीं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के कार्यकर्ता हिंदुत्व की भावना से प्रेरित होकर कार्य कर रहे हैं।

Share this story