×

चंदौली में 500 से अधिक आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, 17 नए केंद्रों का लोकार्पण

इस अवसर पर 17 पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय सह-गोदाम शहाबगंज का लोकार्पण भी किया गया, जिससे क्षेत्र में बाल विकास सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण भी देखा गया, जिसमें मुख्यमंत्री की उपस्थिति में योजनाओं की जानकारी साझा की गई।  जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्रेरणा से महिलाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने नव नियुक्त कार्यकत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी भूमिका समाज में बेहद महत्वपूर्ण है, खासकर माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है।

चंदौली।  चंदौली में महिला सशक्तिकरण और बाल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 09 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 503 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साई की गरिमामय उपस्थिति रही। इनमें से 09 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 50 सहायिकाओं को प्रतीकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपे गए, जबकि शेष को जल्द ही वितरित किए जाने की बात कही गई।

चंदौली में 500 से अधिक आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, 17 नए केंद्रों का लोकार्पण

इस अवसर पर 17 पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय सह-गोदाम शहाबगंज का लोकार्पण भी किया गया, जिससे क्षेत्र में बाल विकास सेवाओं को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण भी देखा गया, जिसमें मुख्यमंत्री की उपस्थिति में योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्रेरणा से महिलाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने नव नियुक्त कार्यकत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी भूमिका समाज में बेहद महत्वपूर्ण है, खासकर माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है।

उन्होंने यह भी कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है और स्मार्टफोन के माध्यम से कार्यों को डिजिटल रूप से आसान बनाया जा रहा है। सभी लाभार्थियों को विभागीय एप्स का प्रशिक्षण लेने की सलाह दी गई।

चंदौली में 500 से अधिक आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, 17 नए केंद्रों का लोकार्पण

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज की मजबूत नींव हैं और कुपोषण खत्म करने में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने सभी से निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। इस मौके पर चकिया एवं मुगलसराय विधानसभा के प्रतिनिधि, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।

Share this story