×

Chandauli News: सपा प्रवक्ता मनोज सिंह ‘काका’ का ओमप्रकाश राजभर पर हमला, बोले- जनता अब नहीं लेती गंभीरता से...

सपा प्रवक्ता मनोज सिंह ‘काका’ का ओमप्रकाश राजभर पर हमला, बोले- जनता अब नहीं लेती गंभीरता से...  चंदौली। समाजवादी पार्टी के धरना-प्रदर्शन के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह 'काका' ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राजभर जनहित के मुद्दों को छोड़कर केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित हैं, इसलिए जनता अब उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती।  धरना स्थल पर मीडिया से बातचीत करते हुए मनोज सिंह काका ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है, जबकि सरकार के सहयोगी दलों के नेता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मौन रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब ऐसे नेताओं की राजनीति को समझ चुकी है।  सपा प्रवक्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखते हैं और भाजपा की तरह राजनीतिक तोड़फोड़ की राजनीति नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश राजभर वही मुद्दे उठाते हैं जो उन्हें भाजपा की ओर से बताए जाते हैं।  राम मंदिर चंदा घोटाले से जुड़े मामले में एसआईटी जांच पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज सिंह काका ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे पर भी सरकार को घेरने का प्रयास किया।  धरना-प्रदर्शन के दौरान पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई और कार्यक्रम जारी रहा।  समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जनहित से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

चंदौली। समाजवादी पार्टी के धरना-प्रदर्शन के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह 'काका' ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राजभर जनहित के मुद्दों को छोड़कर केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित हैं, इसलिए जनता अब उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती।

धरना स्थल पर मीडिया से बातचीत करते हुए मनोज सिंह काका ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रही है, जबकि सरकार के सहयोगी दलों के नेता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मौन रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब ऐसे नेताओं की राजनीति को समझ चुकी है।

सपा प्रवक्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखते हैं और भाजपा की तरह राजनीतिक तोड़फोड़ की राजनीति नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश राजभर वही मुद्दे उठाते हैं जो उन्हें भाजपा की ओर से बताए जाते हैं।

राम मंदिर चंदा घोटाले से जुड़े मामले में एसआईटी जांच पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज सिंह काका ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे पर भी सरकार को घेरने का प्रयास किया।

धरना-प्रदर्शन के दौरान पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई और कार्यक्रम जारी रहा।

समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जनहित से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Share this story