×

चन्दौली में पत्नी की हत्या करने वाला पति 24 घंटे में गिरफ्तार, फावड़ा बरामद

चन्दौली में पत्नी की हत्या करने वाला पति 24 घंटे में गिरफ्तार, फावड़ा बरामद

चंदौली। थाना सकलडीहा क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (IPS) एवं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष सकलडीहा अतुल कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।


मामला थाना सकलडीहा के ग्राम बथावर का है, जहां अभियुक्त भगवान दास यादव (38 वर्ष) पुत्र स्व. जामवन्त यादव ने अपनी पत्नी क्रीमकला (35 वर्ष) की 19 अगस्त 2025 की सुबह करीब 7 बजे हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर त्वरित कार्रवाई शुरू की।

चंदौली

पुलिस ने 20 अगस्त 2025 की सुबह 11.25 बजे आरोपी को कुछमन रेलवे हाल्ट थाना अलीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे संदेह था कि पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। इसी शक में उसने फावड़े से सिर पर हमला कर पत्नी की हत्या कर दी।

अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त फावड़ा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Share this story