×

36 माह के बकाया मानदेय भुगतान को लेकर लोक शिक्षा प्रेरकों की बैठक, प्रक्रिया शुरू होने पर जताया संतोष

बरहनी ब्लॉक संसाधन केंद्र में हुई बैठक, प्रेरकों ने मानदेय भुगतान जल्द पूरा करने की उठाई मांग
 

चंदौली। बरहनी विकास खंड स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में लोक शिक्षा प्रेरकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबे समय से लंबित मानदेय भुगतान के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रेरकों ने बताया कि पिछले लगभग 36 महीनों से उनका मानदेय बकाया है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बैठक के दौरान बताया गया कि बकाया मानदेय भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित प्रधानाध्यापकों द्वारा प्रमाणित पत्र विभाग को उपलब्ध करा दिए गए हैं। शासन स्तर पर भुगतान प्रक्रिया शुरू किए जाने की सूचना मिलने पर उपस्थित प्रेरकों ने संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही उनका लंबित मानदेय जारी किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता कृष्णानंद ने की, जबकि संचालन अशोक कुमार सिंह द्वारा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोक शिक्षा प्रेरकों ने वर्षों तक शिक्षा के प्रसार और साक्षरता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में उनके मानदेय का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

बैठक की अध्यक्षता कृष्णानंद ने की, जबकि संचालन अशोक कुमार सिंह द्वारा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोक शिक्षा प्रेरकों ने वर्षों तक शिक्षा के प्रसार और साक्षरता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में उनके मानदेय का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

बैठक में प्रेरकों ने शासन और प्रशासन से मांग की कि बकाया भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि लंबे समय से प्रतीक्षित मानदेय जल्द मिल सके। इस दौरान शिक्षा और साक्षरता कार्यक्रमों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में अशोक कुमार सिंह, बलिराम त्यागी, लोकनाथ यादव, आशुतोष कुमार राय, धर्मेंद्र कुमार, सुमन देवी, नीतू, प्रेमलता, सुनीता शर्मा, नीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में लोक शिक्षा प्रेरक उपस्थित रहे।

Share this story