×

सदर तहसील में लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन, उच्चाधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप

सदर तहसील में लेखपाल संघ का धरना प्रदर्शन, उच्चाधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप

चन्दौली। सदर तहसील परिसर में बुधवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने उच्चाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कथित उत्पीड़न पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।

धरने की अध्यक्षता करते हुए तहसील अध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि बिना किसी स्पष्ट कारण या स्पष्टीकरण के लेखपालों का निलंबन करना और वेतन रोक देना अत्यंत अनुचित है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि लेखपालों के साथ हो रहे अन्याय को तत्काल रोका जाए।

वाराणसी।

धरने में एक अन्य प्रमुख मुद्दा मृत लेखपाल दीपक कुमार की पत्नी को अब तक मृतक आश्रित की सुविधा न मिलने का भी उठा। संघ के पदाधिकारियों ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि यह शासन-प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।

संघ ने लंबित मानदेय, पदोन्नति, और अन्य सेवा-संबंधी सुविधाओं के शीघ्र समाधान की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का निस्तारण जल्द नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

धरने में प्रमुख रूप से आनंद राव, संजय यादव, भावना सिंह, गगनदीप राय, रिशु कुमार, राजेश पाल सहित बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।

Share this story