×

पंडित दीनदयाल नगर में भवन का स्टेचर गिरने से मजदूर की मौत, एक घायल- देखें विडियो...

चंदौली के पंडित दीनदयाल नगर में निर्माणाधीन भवन की दीवार तोड़ने के दौरान स्टेचर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

चंदौली। पंडित दीनदयाल नगर में शुक्रवार को एक निर्माणाधीन भवन की दीवार तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भवन का स्टेचर (छत का सहारा) अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां कार्य कर रहे दो मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस एवं राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने एक मजदूर की हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल मजदूर का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

हादसे की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी राजीव सक्सेना मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर भवन तोड़ने के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की आशंका जताई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this story