×

कम्हरिया ग्राम सभा में विकास की नई तस्वीर, ग्राम प्रधान अंजनी कुमार सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां

कम्हरिया ग्राम सभा में विकास की नई तस्वीर, ग्राम प्रधान अंजनी कुमार सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां
कम्हरिया ग्राम सभा में विकास की नई तस्वीर, ग्राम प्रधान अंजनी कुमार सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां

चंदौली/बरहनी। बरहनी विकासखंड के अंतर्गत आने वाली कम्हरिया ग्राम सभा में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर ग्राम प्रधान अंजनी कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों की जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत में सड़क, आवास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं से जुड़े अनेक कार्य कराए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को सीधे लाभ मिला है।

ग्राम प्रधान के अनुसार कम्हरिया की आबादी लगभग 3500 है तथा करीब 1800 मतदाता हैं। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज कर ग्राम प्रधान का दायित्व संभाला। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत को पांच वर्षों में लगभग 80 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई, जबकि मनरेगा के माध्यम से करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपये के विकास कार्य कराए गए।

ग्राम प्रधान के अनुसार कम्हरिया की आबादी लगभग 3500 है तथा करीब 1800 मतदाता हैं। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज कर ग्राम प्रधान का दायित्व संभाला।

ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम सभा के कई युवा विभिन्न सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं, जिनमें पुलिस, सेना, शिक्षा विभाग, बीएसएफ और प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारी शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में विकास कार्यों की गति बढ़ी है और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत को पांच वर्षों में लगभग 80 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई, जबकि मनरेगा के माध्यम से करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपये के विकास कार्य कराए गए।

उन्होंने बताया कि गांव में 250 लोगों के जॉब कार्ड बनाए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि वृद्धावस्था और विधवा पेंशन योजनाओं का लाभ भी बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाया गया है।

ग्राम पंचायत में वर्षों से लंबित लगभग 250 मीटर लंबे चकरोड का निर्माण कराया गया, जिससे आवागमन की समस्या दूर हुई। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट लाइट, अन्नपूर्णा भवन, आरसीसी बेंच, छठ घाट और संपर्क मार्गों का निर्माण भी कराया गया है।

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी ग्राम पंचायत ने उल्लेखनीय कार्य किया है। अब तक लगभग 150 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं और वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड बनाने का अभियान लगातार जारी है।

ग्राम पंचायत में वर्षों से लंबित लगभग 250 मीटर लंबे चकरोड का निर्माण कराया गया, जिससे आवागमन की समस्या दूर हुई। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट लाइट, अन्नपूर्णा भवन, आरसीसी बेंच, छठ घाट और संपर्क मार्गों का निर्माण भी कराया गया है।

शिक्षा के क्षेत्र में कंपोजिट विद्यालय का कायाकल्प कराया गया है। विद्यालय में बाउंड्री वॉल, टाइल्स, डेस्क-बेंच और छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में भी सहयोग प्रदान किया गया है।

ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम सभा के कई युवा विभिन्न सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं, जिनमें पुलिस, सेना, शिक्षा विभाग, बीएसएफ और प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारी शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में विकास कार्यों की गति बढ़ी है और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है।

Share this story