×

चंदौली को मोतियाबिंद मुक्त बनाने की पहल, बहोरीकपुर में निःशुल्क जांच एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित

Chandauli News Today, Free Cataract Surgery Camp, Chandauli Cataract Free Campaign, Bahorikpur Eye Camp, Sakaldiha Health Camp, Chahaniya Block News, Trishakti Seva Foundation, Hindu Yuva Vahini, R J Shankara Eye Hospital Varanasi, Free Eye Checkup Camp, Cataract Surgery Camp UP, Ambrish Singh Bhola, SIR Controversy UP, Yogi Government 2027, Uttar Pradesh Political News
15वें शिविर के जरिए सकलडीहा और चहनिया ब्लॉक को मोतियाबिंद मुक्त बनाने का लक्ष्य, अंबरीश सिंह भोला ने विपक्ष पर भी साधा निशाना

चंदौली। जिले को मोतियाबिंद मुक्त बनाने के उद्देश्य से त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में मंगलवार को सकलडीहा ब्लॉक क्षेत्र के बहोरीकपुर गांव में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी के सहयोग से आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई।

कार्यक्रम के संयोजक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड के सदस्य अंबरीश सिंह 'भोला' ने बताया कि यह अभियान का 15वां शिविर है। इसका मुख्य उद्देश्य सकलडीहा और चहनिया ब्लॉक को मोतियाबिंद मुक्त बनाना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए गांव-गांव में शिविर आयोजित कर लोगों को आंखों की जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Chandauli News Today, Free Cataract Surgery Camp, Chandauli Cataract Free Campaign, Bahorikpur Eye Camp, Sakaldiha Health Camp, Chahaniya Block News, Trishakti Seva Foundation, Hindu Yuva Vahini, R J Shankara Eye Hospital Varanasi, Free Eye Checkup Camp, Cataract Surgery Camp UP, Ambrish Singh Bhola, SIR Controversy UP, Yogi Government 2027, Uttar Pradesh Political News

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन से जरूरतमंद लोगों को समय पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सकती है। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

SIR के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

एसआईआर (SIR) को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए अंबरीश सिंह भोला ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और वह बेवजह सवाल उठा रहा है। उन्होंने विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि उसे जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

Chandauli News Today, Free Cataract Surgery Camp, Chandauli Cataract Free Campaign, Bahorikpur Eye Camp, Sakaldiha Health Camp, Chahaniya Block News, Trishakti Seva Foundation, Hindu Yuva Vahini, R J Shankara Eye Hospital Varanasi, Free Eye Checkup Camp, Cataract Surgery Camp UP, Ambrish Singh Bhola, SIR Controversy UP, Yogi Government 2027, Uttar Pradesh Political News

विधानसभा चुनाव को लेकर किया दावा

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अंबरीश सिंह भोला ने कहा कि समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी दल मुंगेरीलाल के सपने न देखें। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार बनेगी।

शिविर के आयोजन के जरिए जहां ग्रामीणों को नेत्र जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया, वहीं कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

Share this story