×

चंदौली के कसवड़ ग्राम सभा में पांच वर्षों में हुए विकास कार्यों की जानकारी, प्रधान प्रतिनिधि ने गिनाईं उपलब्धियां

chandauli news, chandauli news live, chandauli dm news, chandauli news today, chandauli hindi news, chandauli liu news, chandauli news update, chakia chandauli news, latest chandauli news, chandauli news in hind, chandauli news in hindi, chandauli ajay rai news, chandauli crime news, chandauli hatya news, chandauli today news, chandauli video news, chandauli aaj ka news, local news chandauli, breaking news chandauli, chandauli breaking news, chandauli murder news, chandauli latest news, chandauli police news
 



चंदौली/बरहनी। जनपद चंदौली के बरहनी विकास खंड अंतर्गत कसवड़ ग्राम सभा में लाइव भारत न्यूज़ की टीम पहुंची, जहां गांव में बीते पांच वर्षों के दौरान कराए गए विकास कार्यों की जानकारी ली गई। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि अछइवर उपाध्याय ने लिखित एवं मौखिक रूप से ग्राम सभा में हुए कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी साझा की। जानकारी के अनुसार कसवड़ ग्राम सभा की कुल आबादी लगभग 1350 है, जबकि यहां करीब 850 मतदाता हैं। पंचायत चुनाव 2021 में रंजना उपाध्याय को 260 मत प्राप्त हुए थे, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं उर्मिला उपाध्याय को 155 वोट मिले थे।

इस प्रकार रंजना उपाध्याय 112 मतों से विजयी घोषित हुई थीं। प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि ग्राम सभा में मनरेगा योजना के तहत कच्चे और पक्के कार्यों को मिलाकर लगभग 90 लाख रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। वहीं बीते पांच वर्षों में राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त मद से लगभग 35 लाख रुपये गांव के विकास कार्यों के लिए प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा की साक्षरता दर लगभग 68 प्रतिशत है।

मजदूर वर्ग के 113 लोगों का जॉब कार्ड बनाया जा चुका है। गांव के कई युवा विभिन्न सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं, जिनमें दो लोग वैज्ञानिक, दो राजस्व विभाग में लेखपाल, एक शिक्षक तथा  एक जवान बीएसएफ में सेवा दे रहे हैं। ग्राम सभा में वर्षों से विवादित पड़ी जमीन पर मिनी सचिवालय और सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। साथ ही लगभग 150 मीटर लंबे विवादित रास्ते का निर्माण कर ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।


प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 16 लोगों का आवेदन किया गया, जिसमें 8 आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं जबकि अन्य लंबित हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष से अधिक आयु के 15 बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है, जबकि सामान्य श्रेणी में 138 लोग इस योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।राशन कार्ड योजना के अंतर्गत गांव में 18 अंत्योदय कार्डधारक एवं 172 पात्र गृहस्थी कार्डधारक लाभान्वित हो रहे हैं।

ग्राम सभा में एक प्राथमिक विद्यालय संचालित है, जहां मिड-डे मील योजना के तहत निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। गांव में तालाब भी मौजूद है, जिसका उपयोग ग्रामीणों द्वारा किया जाता है।पंचायत सहायक प्रीति दीक्षित ने बताया कि मिनी सचिवालय में महीने में दो बार प्रधान एवं ब्राम्हनंद यादव ग्राम सचिव द्वारा बैठक कर योजनाओं की जानकारी दी जाती है तथा विकास कार्यों की निगरानी की जाती है।

यहां ग्रामीणों को निशुल्क आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, कुटुंब रजिस्टर की नकल, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन और दिव्यांग पेंशन जैसी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। प्रधान प्रतिनिधि अछइवर उपाध्याय ने कहा कि यदि जनता उन्हें दोबारा अवसर देती है तो ग्राम सभा में इससे भी बेहतर विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों को मजबूत करने और प्रधानों के कार्यकाल को लेकर सकारात्मक सोच दिखाई गई है।

Share this story