×

ग्राम शोहदवार में रिटर्निंग वॉल का लोकार्पण, तटवर्ती कटान से ग्रामीणों को मिलेगी राहत

ग्राम शोहदवार में रिटर्निंग वॉल का लोकार्पण, तटवर्ती कटान से ग्रामीणों को मिलेगी राहत

चंदौली। विकास खंड सदर अंतर्गत ग्राम शोहदवार में जिला पंचायत निधि से कराए गए कटान रोधी कार्य के तहत निर्मित रिटर्निंग वॉल का लोकार्पण जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने किया। इस प्रतिरोधक दीवार के निर्माण से तटवर्ती क्षेत्र में होने वाले कटान पर काफी हद तक रोक लगने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने कार्य पूर्ण होने पर राहत की उम्मीद जताई।

लोकार्पण के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि बरसात के मौसम में तटवर्ती कटान की समस्या के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। रिटर्निंग वॉल के निर्माण से कटान की समस्या पर नियंत्रण मिलने की उम्मीद है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी आवश्यकता के अनुसार इस तरह के विकास कार्य बड़े पैमाने पर कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने का लगातार प्रयास किया जाएगा।

ग्रामीणों ने विकास कार्य के लिए जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव का आभार जताया और उम्मीद व्यक्त की कि क्षेत्र में आगे भी इसी तरह विकास कार्य जारी रहेंगे।

लोकार्पण कार्यक्रम में शिवमूरत राम, राकेश राव, विकास कुमार, पन्ना मिस्त्री, चंद्रमा निषाद, बिजली अंसारी, अनिल यादव, एडवोकेट रविंद्र यादव, रामजनम, सदानंद सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share this story