तिलक समारोह में हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेम संबंध का दावा कर युवती ने रोकी शादी,पुलिस ले गयी थाने...
चंदौली।जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र में आयोजित एक तिलक समारोह उस समय विवादों में घिर गया जब एक युवती ने अचानक पहुंचकर खुद को दूल्हे की प्रेमिका बताते हुए शादी रुकवाने की मांग कर दी। देखते ही देखते खुशियों का माहौल हंगामे में बदल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, एक होटल में धूमधाम से तिलक समारोह चल रहा था। इसी दौरान एक युवती वहां पहुंची और दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाने लगी। युवती ने दावा किया कि उसका दूल्हे के साथ पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध था और युवक ने उससे शादी का वादा किया था। लेकिन अब उसने बिना जानकारी दिए दूसरी जगह शादी तय कर ली।
युवती ने यह भी आरोप लगाया कि युवक का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले जेल जा चुका है। जमानत पर बाहर आने के बाद उसने परिवार के दबाव में यह शादी तय की। युवती के आरोपों के बाद समारोह में मौजूद दोनों पक्षों के लोगों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मामले की जांच की जाती, तो इस तरह का विवाद सामने नहीं आता।
फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है।
देखे वीडियो...
