×

सकलडीहा में निःशुल्क नेत्र शिविर, 38 लोगों की हुई जांच,सात मरीजों का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन

चन्दौली। विकास खंड सकलडीहा की न्याय पंचायत ताजपुर के मनिहरा गांव स्थित अवधूतराम भगवान आश्रम परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया।

स्वर्गीय मनीष श्रीवास्तव की स्मृति में त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन और आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस शिविर में 38 लोगों का पंजीकरण कर नेत्र परीक्षण किया गया। जांच के बाद सात मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

शिविर का उद्घाटन सकलडीहा ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने किया। आयोजकों के अनुसार, चयनित मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन के साथ उनके आवागमन, उपचार और भोजन की व्यवस्था भी निःशुल्क की जाएगी। यह सुविधा आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी के सहयोग से उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम संयोजक एवं वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह ‘भोला’ के नेतृत्व में फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र में नियमित रूप से नेत्र चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं। अभियान के तहत प्रत्येक न्याय पंचायत तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को आंखों के इलाज में परेशानी न हो।

शिविर का उद्घाटन सकलडीहा ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने किया। आयोजकों के अनुसार, चयनित मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन के साथ उनके आवागमन, उपचार और भोजन की व्यवस्था भी निःशुल्क की जाएगी। यह सुविधा आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी के सहयोग से उपलब्ध कराई जाएगी।

आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर नेत्र जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान दुबेदार राय, धरहरा के ग्राम प्रधान अमित सिंह, राहुल सिंह, अनुराग सिंह, राकेश सिंह सहित हिन्दू युवा वाहिनी के सूर्या चौहान, राहुल कश्यप, सारंग चौहान, धीरेंद्र सिंह, आलोक सिंह, अजय राय, अभिषेक सिंह और रामदयाल साहनी मौजूद रहे।

Share this story