×

किसानों की उपजाऊ ज़मीन पर उद्योग लगाने का विरोध तेज, समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू

किसानों की उपजाऊ ज़मीन पर उद्योग लगाने का विरोध तेज, समर्थन में पहुंचे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू

चंदौली। चंदौली जनपद के बरहनी विकासखंड के अंतर्गत लगभग 10 गांवों में किसानों में रोष व्याप्त है। प्रशासन द्वारा एक बड़े औद्योगिक परियोजना के लिए लगभग 6000 एकड़ उपजाऊ भूमि के अधिग्रहण को लेकर सर्वे कराया गया है, जिससे क्षेत्रीय किसान आंदोलित हैं। इस परियोजना का मुख्य केंद्र जेवरियाबाद गांव के शिव मंदिर के पास प्रस्तावित है।


किसानों का कहना है कि यह क्षेत्र विशेष रूप से धान की खेती के लिए प्रसिद्ध नरवन क्षेत्र है और उनके पूर्वजों की विरासत है। किसानों ने गांव-गांव बैठकें शुरू कर दी हैं और दो टूक कहा है कि वे अपनी उपजाऊ भूमि किसी भी कीमत पर नहीं देंगे। उनका आग्रह है कि प्रशासन इस परियोजना के लिए किसी उसर या अनुपजाऊ भूमि को चिन्हित करे।

इस आंदोलन को उस समय और बल मिला जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा की -


यह लड़ाई किसी पार्टी की नहीं, बल्कि किसानों के हक की लड़ाई है। हम किसानों की उपजाऊ ज़मीन नहीं जाने देंगे। यह हमारे पूर्वजों की निशानी है और किसान की आजीविका का एकमात्र साधन है खेती। मैं जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि इस परियोजना को कहीं अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए। मैं किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहूंगा।

बैठक में कई किसान नेता और ग्रामीण मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से मुन्ना सिंह, अशोक सिंह, भोला सिंह, सोनू सिंह, विजय सिंह और रोहित अमित आदि किसान रहे मौजूद।

Share this story