चंदौली के पूर्व सांसद महेन्द्र नाथ पांडेय ने केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी से की मुलाकात

चंदौली। संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद और मोदी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने अपने संसदीय क्षेत्र में पर्यटन और संस्कृति मंत्रालय से मिलने वाली योजनाओं व सुविधाओं को लेकर कई तीर्थ क्षेत्रों के बेहतर विकास की योजना पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सरकार के केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी से मुलाकात की और उनके विकास के बारे में चर्चा की।
मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने लिखा कि अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली और वाराणसी के इलाके में पड़ने वाले अजगरा में मां गंगा व गोमती नदी के संगम के विकास के लिए उन्होंने केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी से चर्चा की है। इसके अलावा कैथी में मार्कण्डेय महादेव तीर्थ स्थल पर होने वाले मार्कण्डेय महोत्सव के सफल आयोजन के बारे में भी विस्तार से चर्चा की है।