×

मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण में मिली खामियां, डीएम ने जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण में मिली खामियां, डीएम ने जताई नाराजगी

चंदौली। जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बुधवार को चकिया क्षेत्र के गणेशपुर में निर्माणाधीन विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में कई खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों और संबंधित अभियंताओं को कड़ी चेतावनी दी।

मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण में मिली खामियां, डीएम ने जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय भवन के निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए मौके पर उपलब्ध टेस्टिंग मशीन की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया। साथ ही ईंट, सीमेंट, कंक्रीट सहित अन्य निर्माण सामग्री का इस्तेमाल निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जांच के दौरान विद्यालय के पिलर और अन्य ढांचागत कार्यों में कमियां सामने आईं। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को फटकार लगाई। उन्होंने चिह्नित खामियों को तत्काल दूर करने और शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही निर्माण कार्य आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण में मिली खामियां, डीएम ने जताई नाराजगी

बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बच्चों की शिक्षा और सुरक्षित भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजना है। ऐसे में निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी कमी पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण में मिली खामियां, डीएम ने जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि और निर्माण कार्य से जुड़े अभियंता मौजूद रहे।

Share this story