×

चन्दौली सदर ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के कार्यकारिणी सदस्य की बैठक, जानिए किसको कौन सा मिला पदभार

चन्दौली सदर ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के कार्यकारिणी सदस्य की बैठक, जानिए किसको कौन सा मिला पदभार

चंदौली। जनपद के सदर ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत संघ के पदाधिकारियों का गठन किया गया। जहां रितेश सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राखी देवी को उपाध्यक्ष चुना गया साथ ही उपाध्यक्ष पद पर अश्वनी सिंह का भी नाम पेश किया गया। जिसे सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से पारित किया।


वहीं आपको बता दें कि कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार सिंह, महामंत्री पद पर पवन दुबे, कोषाध्यक्ष पद पर मिथिलेश सिंह, संगठन मंत्री में संदीप सोनकर, आलोक मिश्रा, अरविंद कुमार गौतम, जितेंद्र यादव, संयुक्त मंत्री में नरेंद्र कुमार मौर्य,  संरक्षक बृजेश सिंह व राकेश कुमार दीक्षित आदि सभी लोगों का नाम सर्व सम्मति से पारित किया गया। कार्यक्रम में संजय यादव, प्रिया मौर्या, दीपक यादव, ब्रह्मानंद यादव, संदीप गौतम आदि सदस्यों की भी उपस्थिति रही।

Share this story