×

चंदौली में चौकीदारों का सशक्तिकरण: पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बांटी साइकिलें

चंदौली में चौकीदारों का सशक्तिकरण: पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बांटी साइकिलें

चंदौली। जनपद में प्रभावी पुलिसिंग एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा चौकीदारों को साइकिल वितरित की गई।

पुलिस लाइन चंदौली में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थानों से आए चौकीदारों को साइकिल प्रदान की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चौकीदार पुलिस तंत्र की एक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं, जो सूचना संकलन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

चंदौली में चौकीदारों का सशक्तिकरण: पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बांटी साइकिलें

उन्होंने बताया कि साइकिल मिलने से चौकीदारों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और वे अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक सक्रियता के साथ भ्रमण कर सकेंगे। इससे न केवल अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, बल्कि सूचना संप्रेषण प्रणाली भी अधिक सुदृढ़ होगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक वेदमणि मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share this story