चन्दौली पुलिस लाइन में दिखा दीपावली का उत्साह, बच्चों संग खुशियां बांटते नजर आए एसपी
चन्दौली। दीपावली के पावन पर्व पर पुलिस लाइन चन्दौली में खुशियों और उल्लास का माहौल देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने पुलिस परिवार के बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए उन्हें मिठाइयां, उपहार और फुलझड़ियां वितरित कीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में रहने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बच्चों को मिठाइयां, उपहार, प्रदूषण मुक्त फुलझड़ियां और ग्रीन पटाखे भेंट किए। कप्तान के हाथों उपहार और मिठाइयां पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पूरे परिसर में उत्सव और उल्लास का माहौल नजर आया।

कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने पुलिस परिवार के बच्चों के बीच पहुंचकर त्योहार की खुशियां बांटीं। उनके इस आत्मीय प्रयास से पुलिसकर्मियों के परिवारों में भी दीपावली का उत्साह और बढ़ गया।
