×

जिला पूर्ति अधिकारी मनीष विक्रम का निधन, कलेक्ट्रेट में शोक सभा आयोजित

जिला पूर्ति अधिकारी मनीष विक्रम का निधन, कलेक्ट्रेट में शोक सभा आयोजित

चंदौली। जिले के जिला पूर्ति अधिकारी मनीष विक्रम का मंगलवार भोर में हृदयाघात से निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से जिले के प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वह पिछले करीब एक वर्ष से चंदौली में जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनीष विक्रम पूर्व में मुंह के कैंसर से पीड़ित थे। उपचार के बाद वह स्वस्थ हो गए थे। हालांकि, मंगलवार भोर में अचानक हृदयाघात आने से उनका निधन हो गया। उनके निधन से प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में गहरा दुख व्याप्त है।

जिला पूर्ति अधिकारी के निधन पर जिलाधिकारी कार्यालय के मीटिंग हॉल में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोक सभा में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस कठिन समय में परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

मनीष विक्रम के असामयिक निधन से जिले के प्रशासनिक महकमे में शोक का माहौल है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया।

Share this story